*मुख्यमंत्री ने राजीव नगर पहुंचकर स्वर्गीय महेंद्र सिंह खोलिया के शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस।

*खटीमा ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजीव नगर पहुंचकर दिवंगत महेंद्र सिंह खोलिया के निवास स्थान पर परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद महेंद्र सिंह खोलिया का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था,जहाँ उपचार के दौरान उनका असमय निधन हो गया। दुर्घटना की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। आज राजीव नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में ढांढस बंधाया।
जिला सूचना अधिकारी,
उधम सिंह नगर।
Comments are closed.