जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, अजय मौर्य ने सुनीं समस्याएं।

2

जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, अजय मौर्य ने सुनीं समस्याएं।

ऊधम सिंह नगर में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य के जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। किसी ने सड़क और नाली निर्माण तो किसी ने बिजली, पानी, रोजगार और बैंक लोन से जुड़ी परेशानियां बताईं। अजय मौर्य ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने खटीमा में हो रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में क्षेत्र को गौशाला, सड़क चौड़ीकरण, मिनी स्टेडियम और सीएचसी जैसी सौगातें मिली हैं। उन्होंने कहा कि वे लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रहे हैं।

Comments are closed.