मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने किया पंकज भट्ट की शिकायत का किया त्वरित निस्तारण
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने किया पंकज भट्ट की शिकायत का किया त्वरित निस्तारण

रूद्रपुर, मुख्यमंत्री के रूद्रपुर कार्यक्रम में पंकज भट्ट की शिकायत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने तत्काल जनपद नैनीताल प्रशासन से वार्ता कर निस्तारण कराया। शिकायतकर्ता पंकज भट्ट ने बताया कि ग्राम देवला तल्ला पजाया में स्वामित्व अभिलेख के अंतर्गत तहसील हल्द्वानी में गोपाल दत्त, देवी दत्त पुत्रगण हरिदत्त के नाम 240 वर्गमीटर भूमि दिनांक 22-11-2022 को जारी स्वामित्व में दर्ज अभिलेख है तथा तीसरे भाई भेरव दत्त की मृत्य 2006 में हो चुकी है। उनके एकमात्र पुत्र पंकज भट्ट शिकायत कर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि आबादी की उसके हिस्से की भूमि पर उसकी सहमति के बिना रा.होम्योपैथिक कुंवरपुर का निर्माण किया जा चुका है जिसका रकबा 110 वर्गमीटर स्वामित्व योजना के अंतर्गत उक्त चिकित्सालय के नाम स्वामित्व की खतौनी जारी की गई है। जिलाधिकारी श्री भदौरिया द्वारा उपजिलाधिकारी हल्द्वानी से वार्ता की गई जिसमें शिकायतकर्ता के दो चाचा के नाम स्वामित्व में दर्ज 240 वर्गमीटर भूमि में रिक्त भूमि को शिकायतकर्ता की भूमि मानते हुए दो चाचाओ के साथ स्वामित्व की 240 वर्गमीटर भूमि में शिकायतकर्ता का नाम दर्ज किए जाने की सहमति हुई। नाम दर्ज किए जाने हेतू धारा 54 के अंतर्गत अधिवक्ता के माध्यम से वाद दायर किए जाने हेतू रजिस्ट्रार कानूनगो को निर्देशित किया गया है तथा वाद दायर कराने में आने वाले खर्च में भी सहयोग करने की सहमति पर शिकायतकर्ता संतुष्ट हुए।
Comments are closed.