रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर एसएसपी अजय गणपति ने स्वयं वाहन चालकों को हेलमेट वितरित कर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश।

2

रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर एसएसपी अजय गणपति ने स्वयं वाहन चालकों को हेलमेट वितरित कर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश।

बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को चालान के बजाय हेलमेट भेंट कर सुरक्षित यातायात के प्रति किया जागरूक।

दोपहिया वाहन चालक एवं पीछे बैठने वाली सवारी, दोनों को हेलमेट के अनिवार्य उपयोग के प्रति किया जागरूक।

वाहन चालकों को नियमित रूप से हेलमेट पहनने एवं यातायात नियमों का पालन करने का दिलाया संकल्प।

 

सड़क सुरक्षा हेतु विशेष जनजागरूकता अभियान

जनपद ऊधम सिंह नगर में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में सड़क सुरक्षा हेतु विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

 

इसी क्रम में एसएसपी अजय गणपति द्वारा रुद्रपुर स्थित त्रिशूल चौक पर स्वयं उपस्थित होकर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए तथा उन्हें सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान आमजन को सड़क सुरक्षा के महत्व एवं यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया।

 

*बिना हेलमेट वाहन चालकों को हेलमेट भेंट कर किया प्रेरित*

अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को चालान करने के बजाय हेलमेट भेंट कर सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनाना रहा।

 

इस दौरान वाहन चालकों को दोपहिया वाहन चलाते समय चालक एवं पीछे बैठने वाली सवारी, दोनों के लिए हेलमेट का प्रयोग सुनिश्चित करने हेतु जागरूक किया गया।

 

*यातायात नियमों के पालन की अपील*

इस अवसर पर एसएसपी अजय गणपति ने वाहन चालकों से संवाद करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है। हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा का महत्वपूर्ण कवच है।

 

उन्होंने आमजन से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय स्वयं हेलमेट पहनें तथा पीछे बैठने वाली सवारी को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। साथ ही निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा वाहन चलाते समय यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार रहें।

 

*सुरक्षित यातायात हेतु दिलाया संकल्प*

कार्यक्रम के अंत में वाहन चालकों एवं उपस्थित लोगों को नियमित रूप से हेलमेट पहनने तथा यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया गया। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता संदेश आमजन तक पहुंचाया गया।

 

ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात अनुषा बड़ोला, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर, यातायात निरीक्षक रुद्रपुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Comments are closed.