राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित

जनपद में आगामी 18 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस तथा 25 नवंबर 2026 को मॉप-अप दिवस का मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय दे एस के गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं संबंधित कार्मिकों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग (ICDS), जिला पंचायत राज विभाग (DPRO) एवं अल्पसंख्यक विभाग के प्रतिनिधियों के साथ-साथ RBSK टीम एवं RKSK काउंसलर द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत निर्धारित 01 से 19 वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से बचाव हेतु एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने, कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए विभागीय समन्वय एवं जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई।
सभी संबंधित विभागों से अपील की गई कि वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा कोई भी पात्र बच्चा दवा सेवन से वंचित न रहे। मॉप-अप दिवस के माध्यम से छूटे हुए बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को दवा सेवन सुनिश्चित कराया जाएगा।
इसके साथ ही स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान विद्यालयों में संचालित स्वास्थ्य एवं कल्याण गतिविधियों, हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर की भूमिका, विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान करने तथा कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन की प्रगति पर चर्चा की गई।
बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डी पी सिंह,शिक्षा विभाग के प्रदीप तिवारी, आईसीडीएस से पारुल शाह, डी पी आर ओ से विकास चौहान,अखिलेन्द्र सिंह,अल्पसंख्यक विभाग से सलमान रज़ा, डीपीएम हिमांशु, डीडीएम चांद मियां, RKSK मैनेजर आमिर RBSK मैनेजर जावेद, एनजीओ एविडेंस एक्शन से विजय, सी3 एनजीओ से अरुण,ब्लॉक से RBSK टीम एवं RKSK काउंसलर आदि लोग उपस्थित रहे
Comments are closed.