दिनेशपुर में जबरन धर्म परिवर्तन कराने की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही

2

दिनेशपुर में जबरन धर्म परिवर्तन कराने की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही

ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है

पुलिस के अनुसार दिनांक 27.10.26 को पीड़िता महिला ने थाना दिनेशपुर पर सूचना दी कि एक विशेष समुदाय के व्यक्ति ने उससे फोन पर दोस्ती की और अपने जन्मदिन का बहाना बनाकर उसे एक होटल ले गया, वहा उसकी कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर जबरन उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाये और उसकी आपत्तिजनक विडियो बना ली। उसके बाद उक्त व्यक्ति पीड़िता को ब्लैकमेल कर संबंध बनाने लगा। पीड़िता यदि मना करती तो उक्त व्यक्ति पीड़िता को बदनाम करने, वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देता और कहता कि जब भी वह बुलाएगा तो उसे आना पड़ेगा। काफी प्रताड़ना के बाद जब एक दिन पीड़िता इसके बुलाने पर नही गई तो उक्त व्यक्ति ने पीड़िता की वीडियो उसके पति को दिखा दी जिसके बाद पीड़िता के परिवार में विवाद व झगडे होने लगा और उनका तलाक हो गया। उक्त व्यक्ति ने पीड़िता की फोटो, वीडियो सोशल मीडिया में डालने की बात कही। पीड़िता को उक्त व्यक्ति ने गुलाम की तरह रखना शुरू कर दिया और उसे अजमेर शरीफ़ दरगाह में ले जाकर जुलाई माह में उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया। वहां इसने उसे धोखे से प्रतिबंधित मांस भी खिलाया। उक्त व्यक्ति ने बोला कि उसका धर्म परिवर्तन हो गया है अब उसे कोई उसके धर्म में नही रखेगा। धर्म परिवर्तन करवाने के बाद उक्त व्यक्ति पीड़िता के साथ जानवरों से बत्तर व्यवहार करता और उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इतनी यातना सहने के बाद जब इसने पीड़िता का जीना दुश्वार कर दिया तो पीड़िता ने हिम्मत कर पुलिस से शिकायत कर दी। मामले की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल ही थाना दिनेशपुर पर FIR No. 179/26 धारा 64 351(3) BNS, 3/5 उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम पंजीकृत कर दिया गया है, आरोपी की तलाश की जा रही है।

Comments are closed.