कालाढूंगी नगर पालिका के वार्ड नंबर-2 में प्रशासन का चला बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण हटाकर खुलवाया रास्ता।

1

कालाढूंगी नगर पालिका के वार्ड नंबर-2 में प्रशासन का चला बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण हटाकर खुलवाया रास्ता।

कालाढूंगी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 में लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद पर आखिरकार प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की। तहसीलदार पूजा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया और बंद पड़े रास्ते को खुलवा दिया।

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर-2 में दो पक्षों के बीच भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद के चलते रास्ते पर अतिक्रमण होने से आवागमन प्रभावित हो रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने पुलिस बल और नगर पालिका की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

इस दौरान तहसीलदार पूजा शर्मा ने बताया कि पहले मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया गया, जिसके बाद अवैध अतिक्रमण को हटाकर रास्ता खुलवाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रशासन की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि सार्वजनिक रास्तों पर अवैध अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Comments are closed.