आगरा के ऐतिहासिक दलित महासम्मेलन में पूनम सेन ने दिखाई ताकत, सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचीं आगरा

1

आगरा के ऐतिहासिक दलित महासम्मेलन में पूनम सेन ने दिखाई ताकत, सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचीं आगरा

आगरा।आगरा में आयोजित विशाल एवं ऐतिहासिक दलित महासम्मेलन में समाजवादी पार्टी की संभावित प्रत्याशी पूनम सेन, 122 विधानसभा क्षेत्र फरीदपुर, बरेली ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ सहभागिता दर्ज कराई।

इस महासम्मेलन में पूनम सेन फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों दलित समाज के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को अपने साथ लेकर आगरा पहुंचीं। उनके नेतृत्व में फरीदपुर से कम से कम 6 बसों और 7 अन्य गाड़ियों के माध्यम से कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे। इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने कार्यक्रम में फरीदपुर की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

 

इस अवसर पर पूनम सेन ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

 

कार्यक्रम के आयोजक माननीय श्री रामजीलाल सुमन जी, माननीय श्री प्रो. रामगोपाल यादव जी, माननीय श्री अवधेश प्रसाद पासी जी (सांसद), माननीय श्री आर.के. चौधरी जी (सांसद), माननीय श्री उदयवीर सिंह जी सहित मंच पर उपस्थित सभी सम्मानित महानुभावों का भी पूनम सेन ने स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी सम्मानित साथियों, कार्यकर्ताओं एवं जनता का पूनम सेन ने हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

 

इस दौरान सामाजिक न्याय, समानता और PDA की विचारधारा को मजबूत करने के साथ-साथ 2027 में माननीय श्री अखिलेश यादव जी को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने तथा समाजवादी पार्टी की सरकार स्थापित करने का संकल्प दोहराया गया।

पूनम सेन ने कहा कि सामाजिक न्याय, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। 2027 में समाजवादी सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ हम सभी पूरी मजबूती से आगे बढ़ेंगे।

Comments are closed.