उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस 2021 परीक्षा में जनपद उधम सिंह नगर के अभिषेक ठाकुर का उत्कृष्ट प्रदर्शन 

117

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस 2021 परीक्षा में जनपद उधम सिंह नगर के अभिषेक ठाकुर का उत्कृष्ट प्रदर्शन

 

 

रुद्रपुर जनपद के होनहार उत्कृष्ट छात्र ने रुद्रपुर एवं पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

 

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग पीसी एस 2021 में सहायक आयुक्त राज्य कर (वित्त विभाग) के टॉपर अभिषेक ठाकुर जिन्होंने प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल की

अभिषेक ठाकुर ने सन 2000 से 2016 तक JPS स्कूल के छात्र रहे एवं सभी कक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करते हुए इंटरमीडिएट परीक्षा में रसायन विज्ञान में 100% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

वर्ष 2016 से 2020 तक (N.I.T.) जलंधर पंजाब में इलेक्ट्रॉनिक एवं कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग स्ट्रीम से पढ़ाई कर अपने ब्रांच में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किए।

अभिषेक ठाकुर वर्तमान में सैमसंग इंडिया (R.& D) बेंगलुरु में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पद पर कार्यरत है।

कार्यरत रहते हुए पीसीएस परीक्षा 2021 में प्रथम प्रयास में ही (वित्त विभाग) में प्रथम स्थान प्राप्त किए है।

अभिषेक ठाकुर की कड़ी मेहनत अटूट विश्वास ईमानदारी एवं समर्पण से प्राप्त इस उपलब्धि पर जनपद वासियों ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

इस मौके पर अभिषेक ठाकुर ने कहा कि इस सफलता के पीछे मेरे पिता श्री शिवाश्रय ठाकुर एवं माता श्रीमती कलावती देवी भाई विवेक ठाकुर एवं मामा भानु वा गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त रहा।

Comments are closed.