शेरगढ़ की विनीता गुर्जर ने जीता गोल्ड विनीता का ओलंपिक मेडल जीतने का सपना

77

शेरगढ़ की विनीता गुर्जर ने जीता गोल्ड विनीता का ओलंपिक मेडल जीतने का सपना

बरेली। (उपभोक्ता खबर) मीरगंज तहसील क्षेत्र की रहने वाली विनीत गुर्जर ने चतुर्थ साउथ एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है विनीत गुर्जर ने 4…33.63 का समय लेते हुए जीत हासिल की इस प्रतियोगिता में भारत ओवरऑल चैंपियन बना है

ब्लॉक शेरगढ़ के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय व्येंधा की पूर्व छात्रा विनीता ने अपने प्रदर्शन में इतिहास रच दिया चेन्नई में आयोजित साउथ एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विनीता ने ऐसी रेस लगाई कि सभी प्रतिद्वंद्वी पीछे छूट गए विनीता की स्कूल समय से ही खेलों में रुचि थी परिवार का साथ मिला तो उसने खेलों को ही करियर बनाने की ठानी उसने बेसिक के साथ ही माध्यमिक वर्ग की प्रतियोगिताओं में भी मेडल जीते पिछले वर्ष राज्य स्तर पर तीन मेडल जीतने के बाद नेशनल में भी 1500 मीटर रेस में गोल्ड जीता था

विनीता का सपना है ओलंपिक मेडल जीतना है इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही है शिक्षक नेता मनोज गंगवार निर्भय सिंह गुर्जर आदि ने शुभकामनाएं दी

Comments are closed.