अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर खटीमा में कांग्रेस का हल्लाबोल, विधायक भुवन कापड़ी, भाजपा सरकार का फूंका पुतला!

7

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर खटीमा में कांग्रेस का हल्लाबोल, विधायक भुवन कापड़ी, भाजपा सरकार का फूंका पुतला!

खटीमा जिला ऊधम सिंह नगर ।उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। खटीमा के मुख्य चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक भुवन कापड़ी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।विधायक भुवन कापड़ी ने दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने का विरोध करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर आज भी कई सवाल अनुत्तरित हैं, लेकिन सरकार जवाब देने के बजाय संवैधानिक पद देकर सम्मानित कर रही है।कापड़ी ने दिल्ली में न्याय की मांग कर रहे अंकिता के माता-पिता को कथित तौर पर हिरासत में लिए जाने की भी निंदा की। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर अंकिता को न्याय कब मिलेगा और कथित वीआईपी से जुड़े सवालों का जवाब सरकार कब देगी।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Comments are closed.