अंकित भंडारी की को न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया गदरपुर शहर में कैंडल मार्च

कंबोज धर्मशाला से लेकर थाना परिसर तक कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकालकर अंकित भंडारी को न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया्।
इस मौके पर बोलते हुए कांग्रेस नेता ममता हलदर ने कहा की अंकित भंडारी को न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता गदरपुर में एकत्र हुए हैं और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने का हम लोग विरोध कर रहे हैं हमारी एक ही मांग है दुष्यंत गौतम को सिक्किम के राज्यपाल से तुरंत बर्खास्त किया जाए
इस मौके पर गदरपुर के पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि अंकित भंडारी उत्तराखंड की बेटी थी और जिस तरह से उसकी मृत्यु हुई उसका हमें दुख है सीबीआई जांच चल रही है लेकिन जांच फिलहाल क्या हो रहा है या नहीं उसमें कुछ पता नहीं चल पा रहा और दिल्ली में अंकित भंडारी के माता-पिता जो शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे उनको पुलिस ने वहां से जबरन हटा दिया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक ही मांग है सिक्किम के राज्यपाल को बर्खास्त किया जाए और अंकित भंडारी को न्याय दिया जाए
ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस चंदन नयाल ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी की सरकार न्याय को दबाने का प्रयास करती है लोगों की आवाज दबाने का प्रयास करती है उसी के विरोध में आज हम लोग अंकित भंडारी को न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं
Comments are closed.