सनातनी गगन कंबोज ने भाजपा के मेयर प्रत्याशी दीपक बाली को दिया अपना समर्थन

68

सनातनी गगन कंबोज ने भाजपा के मेयर प्रत्याशी दीपक बाली को दिया अपना समर्थन

 

रिपोर्टर -ललिता कौर

काशीपुर।( उपभोक्ता खबर )वरिष्ठ समाजसेवी और पूर्व में बहुजन समाज पार्टी से काशीपुर के विधायक प्रत्याशी रहे व सनातनी युवा नेता गगन कंबोज काशीपुर से चुनाव लड़ने का मन बनाए हुए थे, लेकिन यहां पर शमशान घाट अध्यक्ष और मां मनसा देवी शोभा यात्रा के प्रमुख विकास शर्मा खुट्टू के निधन के चलते उन्होंने चुनाव लड़ने का मन हटा दिया । आज उन्होंने रामनगर रोड स्थित एक होटल के सभागार में पत्रकारों के समक्ष खुले मंच से भाजपा के मेयर प्रत्याशी दीपक बाली को अपना समर्थन दिया है । उन्होंने अपने समस्त चाहने वालों से अपील की है कि आने वाली 23 जनवरी को भाजपा के मेयर प्रत्याशी दीपक बाली को वोट देकर सफल बनाए। एक सवाल के जवाब में गगन कंबोज ने कहा कि आज हम दीपक वाली जी के साथ हैं। उन्होंने प्रदेश के यशवशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का भी धन्यवाद किया कि उन्होंने काशीपुर के लिए दीपक वाली जैसे कर्मठ और जुझारू नेता को टिकट देकर काशीपुर की जनता पर बहुत बड़ा उपकार किया है। उन्होंने कहा कि आज हमारी और से दीपक बाली को खुला समर्थन है और हम और हमारे कार्य करता डोर टू डोर जाकर दीपक बाली जी के लिए वोट मांगेंगे। उन्हें विश्वास है कि आने वाली 25 जनवरी को दीपक वाली नगर निगम की सीट पर विराजमान होंगे ऐसा उनका विश्वास है।

Comments are closed.