एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने 3 पुलिस कर्मरियों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित वजह जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर….
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने 3 पुलिस कर्मरियों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित वजह जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर….

आपको बता दें कि दिनांक 04/07/2023 को मेट्रो पोलिस सिटी के पास से एक महिला का पर्स लूट कर भाग रहे मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तों द्वारा उपनिरीक्षक को टक्कर मारकर घायल कर दिया था तथा इस दौरान अभियुक्त भी चोटिल हो गए थे अभियुक्तों के चोटिल होने पर जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था।इनकी सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात किया गया था। दिनांक 06/07/2023 को चोटिल अभियुक्त संजय कुमार अस्पताल से फरार हो गया
जिसकी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात हेड कानि0 हेम चंद्र, कानि0 कमल सिंह व कानि0 गिरीश चंद्र द्वारा ड्यूटी में बरती घोर लापरवाही व उदासीनता के कारण एसएसपी उधमसिंहनगर द्वारा तत्काल प्रभाव से तीनों कर्मचारियों को निलंबित किया गया है
जिसकी जांच रिपोर्ट 01 सप्ताह में उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित किया गया।
लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त से सख्त दंडनीय कार्यवाही की जाएगी
धर्मपाल सिंह की रिपोर्ट
Comments are closed.