कांग्रेस के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

21

कांग्रेस के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

रुद्रपुर। कांग्रेस की नीतियों एवं जनविरोधी रवैये के विरोध में भाजपा संगठन ने आज रुद्रपुर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। महापौर विकास शर्मा एवं विधायक शिव अरोरा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं युवा कार्यकर्ताओं ने नैनीताल हाईवे स्थित डीएम कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

 

इस दौरान राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन में दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, उत्तम दत्ता, धीरेन्द्र मिश्रा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा मोर्चा एवं पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

भाजपा संगठन ने कहा कि जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता मजबूती से जनता की आवाज उठाते रहेंगे।

Comments are closed.