उधम सिंह नगर आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 12 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार 

55

उधम सिंह नगर आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 12 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार

आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी  उधम सिंह नगर के आदेशानुसार रुद्रपुर , ऊधम सिंह नगर में जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में शास्त्रीनगर गड्ढाकालोनी में अवैध कच्ची शराब निर्माण, भण्डारण व बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-01 रुद्रपुर की आबकारी टीम द्वारा अवैध शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के लिए क्षेत्रान्तर्ग छापेमारी के दौरान शास्त्रीनगर गड्ढाकालोनी मे
*अभियुक्ता गुरनाम कौर w/o प्रेम सिंह के घर से 24 पॉच धारिता 500ML कुल मात्रा 12 लीटर अवैध शराब ख़ाम बरामद हुई एवं
*अभियुक्ता रूपिंदर कौर W/O किशन सिंह के घर से 42 पाउच धारित 500 ML के कुल बरामद मात्रा =21 लीटर लगभग अवैध शराब ख़ाम बरामद कर l
अभियुक्त के ख़िलाफ़ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । इसी क्रम में आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इस कार्यवाही में क्षेत्र -01 रुद्रपुर के आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह के नेतृत्व में , प्रधान आब0 सिपाही दीपक ,संतोष ,विकास व आबकारी सिपाही राजेंद्र, वीरेंद्र,रोशनी ,आदि स्टाफ मौजूद रहा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा

Comments are closed.