गोला बैराज से पानी छोड़े जाने से उफनाई नदी 

78

गोला बैराज से पानी छोड़े जाने से उफनाई नदी

बरेली, मीरगंज। (उपभोक्ता खबर) तीन दिन से हुई बारिश से खेतों में गन्ना धान की फसल के अलावा पशुओं का चारा जलमग्न हो गया है बहगुल और कुल्ली नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है जगह जगह कटान भी हो रहा है जिससे किसानों की फसलों नदियों में समा रही है वहीं शनिवार को मीरगंज तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा ने राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपाल के साथ जाकर नदी किनारे बसे गांव धर्मपूरा जुन्हाई मीरपूर बफरी आदि गांवों का जायजा लिया और लोगों से नदी दूर रहने की सला दी गोला बैराज काठगोदाम से पानी छोड़ा गया है देर शाम तक नदी में पानी और बढ़ सकता है इसलिए सतर्क रहने की अपील की बाढ खंड के लिए निर्देशित किया गया है जहां कटान हो रहा है वहां कटान रोकने के लिए कार्य किए जाएंगे

Comments are closed.