पिनाहट। टॉयलेट के लिए उतरते समय सीढ़ियों से फिसले बुजुर्ग, सिर में चोट लगने से मौत

200

पिनाहट। टॉयलेट के लिए उतरते समय सीढ़ियों से फिसले बुजुर्ग, सिर में चोट लगने से मौत

 

परिजनों में मचा कोहराम, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

(रिपोर्ट -सुमित शर्मा)

पिनाहट।थाना क्षेत्र के अंतर्गत नयापुरा गांव में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर की सीढ़ियों से उतरते समय पैर फिसल जाने से 80 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इस हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

रात को टॉयलेट जाने के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नयापुरा निवासी राम भरत (80 वर्ष) रोज की तरह रात करीब 7:00 बजे खाना खाकर छत पर सोने चले गए थे। परिजनों ने बताया कि रात करीब 11:00 बजे वह टॉयलेट जाने के लिए नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान अचानक सीढ़ियों पर उनका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़े।

डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

सीढ़ियों से गिरने के कारण बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर अचेत हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए पिनाहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) लेकर पहुंचे। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बुजुर्ग की अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Comments are closed.