काशीपुर नगर निगम से महापौर पद के लिए कांग्रेस के युवा उम्मीदवार संदीप सहगल होंगे

94

काशीपुर नगर निगम से महापौर पद के लिए कांग्रेस के युवा उम्मीदवार संदीप सहगल होंगे

काशीपुर संवाददाता आकाश गुप्ता। अब कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर पहेली बनी काशीपुर नगर निगम सीट पर अपनी सूची जारी कर दी है। जिसमें काशीपुर नगर निगम से महापौर पद के लिए कांग्रेस के युवा उम्मीदवार संदीप सहगल होंगे। अब यदि बीजेपी से राम मेहरोत्रा या दीपक बाली को उम्मीदवार बनाया जाता है तो काशीपुर नगर निगम सीट का चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। बात करे जिस तरह संदीप सहगल को सभी वर्गों के व्यक्तियों से अपार सहयोग शुरू से ही मिल रहा था कांग्रेस पार्टी ने भी जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए काशीपुर नगर निगम मेयर सीट के लिए संदीप सहगल के नाम पर अपनी राय दे दी है। अब राम मल्होत्रा अथवा दीपक बाली दोनों ही प्रत्याशियों के समाने संदीप सहगल को चुनाव मैदान में उतार कर बराबर की टक्कर दे डाली है। जिसके कारण अब भाजपा को पुनः काशीपुर में कब्जा कायम रखना आसान नहीं दिखाई पड़ता मालूम हो रहा है। क्योंकि जहां बीजेपी के दोनों ही दावेदार क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान रखते है तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी संदीप को ज़मीन से जुड़े कांग्रेस नेता बताया जाता है। अब कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद इंतजार है कि बीजेपी हाईकमान काशीपुर में अपनी सूची जारी कर अपने किस उम्मीद बार को जनता के सम्मुख प्रस्तुत करती है।

Comments are closed.