जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया

1

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया।

 

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 84 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत रिजल्ट देने वाले शिक्षकों के साथ ही उन अन्य शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने छात्रों का रिजल्ट 30 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक बढ़ाया।     समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सभी सम्मानित शिक्षकों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज में यदि कोई वास्तविक परिवर्तन ला सकता है तो वह केवल शिक्षक है। शिक्षक के माध्यम से ही ज्ञान और चेतना विद्यार्थियों तक पहुंचती है। आज के दौर में अच्छे शिक्षकों के साथ-साथ अच्छे नेतृत्वकर्ताओं की भी आवश्यकता है। एक अच्छे और समर्पित शिक्षक की छाप बच्चों के जीवन पर आजीवन रहती है और वे हमेशा उनकी चर्चा करते हैं।     इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी,मुख्य शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा, जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

 

Comments are closed.