सितारगंज में जज नंदिता कला ने बच्चों को दी साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी

1

सितारगंज में जज नंदिता कला ने बच्चों को दी साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी

सितारगंज। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सितारगंज प्रथम में बच्चों को साइबर अपराधों से बचाव एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिविल कोर्ट की जज नंदिता कला पहुंचीं। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के अपराधों से बचने के उपाय बताए और किसी भी गलत परिस्थिति में बिना डरे अपनी बात सामने रखने के लिए प्रेरित किया जज नंदिता कला ने बच्चों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी नंबर साझा न करें मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश के झांसे में न आएं। उन्होंने बच्चों को बताया कि जागरूकता और सतर्कता से साइबर अपराधों से बचा जा सकता है उन्होंने बच्चों को व्यक्तिगत सुरक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति उनके साथ गलत व्यवहार करता है या गलत तरीके से छूने का प्रयास करता है, तो ऐसी स्थिति में चुप रहने या डरने की आवश्यकता नहीं है। बच्चों को तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों या स्थानीय पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी गलत घटना की सूचना समय पर देना बेहद जरूरी है कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें ऊसुरक्षित रहने के तरीके समझाना तथा साइबर अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करना रहा इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम से नीतू कुमारी रूपा जाटव विनीता धामी मुकेश चंद्र मंगल सिंह मनोज कुमार निर्मल गहतोड़ी मगेश्वरी देवी रिफ आदि मौजूद रहे

Comments are closed.