एसएसपी  अजय गणपति महोदय के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत चौकी सिडकुल थाना सितारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04.35 ग्राम शुद्ध स्मैक (हेरोइन) के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार, मोबाइल फोन व नकदी बरामद

5

एसएसपी  अजय गणपति महोदय के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत चौकी सिडकुल थाना सितारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

04.35 ग्राम शुद्ध स्मैक (हेरोइन) के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार, मोबाइल फोन व नकदी बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर  अजय गणपति महोदय के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत  पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय एवं  क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 18.10.2026 को अपर उपनिरीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह मय हमराही हेड कांस्टेबल  श मतलूब खान एवं कांस्टेबल   प्रेम सिंह कनवाल के साथ अपनी निजी कार से चौकी सिडकुल क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग हेतु रवाना थे। इसी दौरान धर्मकांटे से लगभग 100 मीटर पहाड़ी उकरौली की ओर कच्चे रास्ते पर पुलिस टीम को 03-04 लड़के संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा किया गया, जिस दौरान तीन व्यक्ति नाले एवं झाड़ियों की ओर भाग गए, जबकि एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया गया।

पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम बंटी सागर पुत्र रामदास, निवासी वार्ड नम्बर-06, सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 22 वर्ष बताया। अभियुक्त की जामा तलाशी लेने पर उसकी पैंट की बायीं जेब से एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन तथा ₹210 नकद बरामद हुए। इसके अतिरिक्त उसकी जेब से पारदर्शी पन्नी में मटमैले रंग का चूर्णनुमा पदार्थ बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल करने पर पन्नी सहित कुल वजन 05.16 ग्राम पाया गया। पन्नी हटाकर तौल करने पर बरामद पदार्थ का शुद्ध वजन 04.35 ग्राम पाया गया, जो प्रथम दृष्टया स्मैक (हेरोइन) होना पाया गया।

उक्त बरामदगी के संबंध में कोतवाली सितारगंज में मु0अ0सं0 0537/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

🔹 *गिरफ्तार अभियुक्त*

बंटी सागर पुत्र रामदास, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड नम्बर-06, सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर।

प्रभारी निरीक्षक – सुन्दरम शर्मा

उपनिरीक्षक – प्रदीप कोहली चौकी प्रभारी सिडकुल

अपर उपनिरीक्षक –श्री सुरेन्द्र सिंह दानू ,हेड कांस्टेबल मतलूब खान, प्रेम सिंह कनवाल

Comments are closed.