डिबडिबा में आपसी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, संदीप उर्फ सन्नी उर्फ सनिया की मौत

22

डिबडिबा में आपसी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, संदीप उर्फ सन्नी उर्फ सनिया की मौत


बिलासपुर। यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर से सटे रामपुर जिले के बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डिबडिबा में गुरुवार को दिनदहाड़े आपसी रंजिश के चलते फायरिंग की वारदात से सनसनी फैल गई। गांव स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने बाइक सवार तीन हमलावरों ने संदीप सिंह चौहान उर्फ सन्नी उर्फ सनिया को गोली मार दी। गोली लगने से संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर बाइक से मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि संदीप अपनी बेटी की दवाई लेकर पैदल घर लौट रहा था, इसी दौरान शराब की दुकान के पास उसे निशाना बनाया गया। मृतक की पत्नी शिवानी ने बताया कि संदीप की कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी और इसी रंजिश के चलते हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ल�

Comments are closed.