रोडवेज बस चालक से मारपीट के मामले में थाना पुलभट्टा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, तीन आरोपी गिरफ्तार
बस चालक के साथ सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले तीनों अभियुक्तों को पुलभट्टा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
दिनांक 05 सितंबर 2026 को थाना पुलभट्टा क्षेत्रांतर्गत रोडवेज बस चालक के साथ हुई मारपीट की घटना का संज्ञान लेते हुए थाना पुलभट्टा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार तीनों आरोपी ट्रक चालक हैं तथा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इनके विरुद्ध पूर्व में कोई आपराधिक अभियोग दर्ज नहीं है।
पुलिस द्वारा प्रकरण में सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने पर तीनों अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार 172 BNSS कार्यवाही की गयी है तथा गिरफ्तार किया गया है।
घटना के समय रोडवेज बस में अन्य सवारिया भी मौजूद थीं जिनको समय पर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचना था। इसलिए रोडवेज बस चालक द्वारा घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
रोडवेज बस चालक द्वारा तहरीर दिए जाने पर अभियोग पंजीकृत करके विधिक कार्यवाही पृथक से भी की जाएगी।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:*
1. सैफ खान पुत्र बाबू खान, निवासी शंकर फार्म, थाना पुलभट्टा उम्र 23 वर्ष
2. सावेज खान पुत्र सरवर खान, निवासी शंकर फार्म, थाना पुलभट्टा उम्र 24 वर्ष
3. रिजवान पुत्र जमील बख्श, निवासी वार्ड नंबर 06, नई सुनहरी, थाना किच्छा, उम्र 27 वर्ष।
वैधानिक कार्यवाही:
उक्त प्रकरण में तीनों अभियुक्तों को धारा 172 BNS के तहत गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
Comments are closed.