एसएसपी अजय गणपति के सख्त निर्देशों का असर — 14 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ 01 नशा तस्कर गिरफ्तार

31

एसएसपी अजय गणपति के सख्त निर्देशों का असर — 14 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ 01 नशा तस्कर गिरफ्तार

 

*कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे से अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*

 

*02 बैगों में रखे 14 बंडलों से करीब 14 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद।*

 

अभियुक्त के कब्जे से 01 मोबाइल फोन व ₹5,000/- नगद भी बरामद।

अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/20 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए दिए गए निर्देशों के क्रम में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस टीम ने रोडवेज बस अड्डा रुद्रपुर से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 02 बैग बरामद हुए, जिनमें 14 बंडलों में करीब 14 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त*

जोगेन्द्र कुमार पुत्र रामसेवक यादव, निवासी जयपुर, थाना मेहंदिया, जिला अरवल, बिहार, उम्र करीब 62 वर्ष।

 

*बरामदगी*

करीब 14 किलोग्राम अवैध गांजा

01 मोबाइल फोन

₹5,000/- नगद

*अभियोग*

अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/20 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*पुलिस टीम*

उ0नि0 प्रदीप कुमार, चौकी प्रभारी बाजार

उ0नि0 दीपक बहुगुणा

कानि0 57 प्रवीन रावत

कोतवाली रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर

Comments are closed.