बरेली। पूर्वांचल के माफिया रहे मुख्तार अंसारी और उसके गुर्गों का साम्राज्य खत्म करने वाले तेज तर्रार आईपीएस अनुराग आर्या को बरेली नया एसएसपी बनाया गया है

154

बरेली। पूर्वांचल के माफिया रहे मुख्तार अंसारी और उसके गुर्गों का साम्राज्य खत्म करने वाले तेज तर्रार आईपीएस अनुराग आर्या को बरेली नया एसएसपी बनाया गया है

 

रिपोर्ट,मनोज कुमार

बरेली।(उपभोक्ता खबर) घुले सुशील चंद्रभान को स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) लखनऊ का एसएसपी बनाया गया मूलरूप से बागपत के रहने वाले 2013 बैच के आईपीएस अफसर अनुराग आर्य अभी तक आजमगढ़ जिले के एसपी रहे। वह वर्ष 2019 में मऊ के एसपी बने थे। एक साल में उन्होंने मऊ सहित पूर्वांचल के कई जिलों में मुख्तार अंसारी के अपराध पर लगाम लगाई। मऊ में अवैध बूचड़खानों पर 26 लोगों पर गैंगस्टर की बड़ी कार्रवाई की। मऊ में माफिया मुख्तार और उसके गुर्गों पर कार्रवाई के बाद शासन ने उन्हें तीन साल पहले पूर्वांचल के सबसे बड़े जिले आजमगढ़ की कमान सौंपी थी। वहीं 2012 बैच के आईपीएस अफसर घुले सुशील चंद्रभान को 30 जुलाई 2023 को कांवड़ यात्रा में हुए बवाल के बाद बरेली का एसएसपी बनाया गया था। इससे पहले वह सीतापुर में एसपी थे। बरेली में उन्होंने कानून व्यवस्था संभालते हुए कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराया।

एसएसपी बरेली रहते उन्होंने 11 माह का कार्यकाल पूरा किया पिछले कुछ महीनों में पुलिस में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के काफी मामले बढ़े तो एसएसपी ने कड़ी कार्रवाई भ्रष्ट थाना इंचार्ज व सिपाइयो तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की थाने में पीड़ितों की समस्या का समाधान नहीं किया तो उन पुलिस कर्मियों को बक्सा नहीं जाएगा लेकिन वही 22 जून 2024 को पीलीभीत बाईपास पर प्लॉट पर कब्जे के लिए दिनदहाड़े घंटे भर तक फायरिंग और उपद्रव को लेकर भी शासन ने नाराजगी जाहिर की थी। शासन ने पूरे मामले की रिपोर्ट आईजी डॉ. राकेश सिंह से तलब की थी। इसके बाद शासन ने एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान का ट्रांसफर किया गया

Comments are closed.