UP पुलिस में कंप्यूटर आपरेटर भर्ती की परीक्षा अगले माह, दारोगा भर्ती के लिए छह लाख से अधिक आवेदन आए

102

UP पुलिस में कंप्यूटर आपरेटर भर्ती की परीक्षा अगले माह, दारोगा भर्ती के लिए छह लाख से अधिक आवेदन आए

 

संवाददाता नवाब सिंह यादव

लखनऊ।( उपभोक्ता खबर )लखनऊ में पुलिस उपनिरीक्षक के 4534 पदों पर भर्ती के लिए छह लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। अनुमान है कि अंतिम तिथि 11 सितंबर तक 20 लाख से अधिक आवेदन आएंगे। भर्ती बोर्ड को लिखित परीक्षा कराने में लगभग तीन महीने लगेंगे। इससे पहले कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उप्र पुलिस में उपनिरीक्षक के 4,534 पदों पर भर्ती के लिए अब तक छह लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड को आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर तक 20 लाख से अधिक आवेदन आने का अनुमान है।

बोर्ड को दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा कराने में लगभग तीन माह का वक्त लगेगा। इससे पूर्व अगले माह पुलिस में कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा कराए जाने की तैयारी है।भर्ती बोर्ड ने पुलिस भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की प्रणाली लागू की है। नौ लाख से अधिक अभ्यर्थी अब तक वन टाइम रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। भर्ती बोर्ड के अनुसार विभिन्न अभ्यर्थियों ने ओटीआर में भरे गए विवरण में संशोधन किए जाने की मांग की थी।

Comments are closed.