अवैध मिट्टी खनन व डंपरों के चलने से रास्ते हुए बदहाल 15 फुट गहरा खेतों को खोद डाला गया।

111

अवैध मिट्टी खनन व डंपरों के चलने से रास्ते हुए बदहाल 15 फुट गहरा खेतों को खोद डाला गया।

रिपोर्टर ÷आशुतोष मिश्रा रायबरेली

ऊंचाहार रायबरेली। मामला सवैया हसन गांव का है जहां एक्सप्रेसवे निर्माण कर में लगी पोकलैंड मशीनों ने 10 से 15 फुट गहरी खुदाई कर खेतों को तालाब बना डाला जिससे आने वाले बारिश के मौसम में इन बड़े-बड़े गड्ढे में छोटे बच्चों व जानवरों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है एक्सप्रेसवे की मिट्टी ढो रहे डंपरों की आवाजाही से गांव के रास्तों को बद से बत्तर बना दिया गया है जानकारी के अनुसार तालाबों के नाम पर बंजर भूमि भी खोद कर बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है मामले में राजस्व विभाग के एक कर्मचारी की भी संलिप्ता बताई जा रही है गंगा एक्सप्रेसवे के ठेकेदारों ने तालाबों को खोदने के लिए राजस्व विभाग से मजबूत सिस्टम बनाया है जिससे 3 फीट गहरी खुदाई का परमिशन लेकर 15 फीट गहरी खुदाई की जा रही है मनमानी का आलम यह है कि प्रशासन की नाक के नीचे इतना बड़ा खेल किया जा रहा है उसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है हद तो तब पर हो गई जब बगल में किसने की खेत को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है अब देखने वाली बात यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन क्या कार्रवाई करता है कि सिर्फ आश्वासन ही दिया जाएगा

Comments are closed.